वोल्ट एनर्जी इनकॉर्पोरेशन में भरे जाएंगे 50 पद, इतना मिलेगा वेतन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

मैसर्ज़ वोल्ट एनर्जी इनकॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड में 50 पद अनुबंध आधार पर पुरूष वर्ग में भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 25 अक्तूबर को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा।

यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, फिटर और टर्नर में आईटीआई या इलेक्ट्रिक और इलैक्ट्रॉनिकस व मकेनिकल में डिग्री/डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष और वेतन 12 से 15 हज़ार रूपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।

अक्षय शर्मा ने बताया कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, दो पासपोर्ट आकार की फोटोग्राफस व मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...