शाहपुर: करवाचौथ के दिन बीवी दे गई सदमा, तीन बच्चों को छोड़ गायब

--Advertisement--

करवाचौथ के दिन बीवी दे गई सदमा, तीन बच्चों को छोड़ गायब, परिवार का आरोप गहने और 1.35 लाख रुपये हुई फरार।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

करवाचौथ के दिन शाहपुर क्षेत्र के एक महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर फरार हो गई। ये आरोप है महिला के पति का। मामला कांगड़ा जिले शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के द्रमण गांव का है। पत्नी के लापता होने के बाद पति अब अपनी गुहार लेकर पुलिस के पास पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार शमशेर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव मंझग्रा, डाकघर द्रमण, तहसील शाहपुर ने पुलिस थाना शाहपुर में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी पत्नी पिछले कल 11 बजे शाहपुर बाजार में करवाचौथ का सामान लेने गई थी।

शाम तक वह घर नहीं लौटी तो उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पति शमशेर सिंह ने बताया कि जब घर आकर उसकी तलाश की तो घर में रखे करीब एक लाख के गहने और एक लाख 35 हजार कमेटी का कैश गायब था।

परिवार को शक है कि वह कहीं किसी के साथ फरार हो गई है। उनकी तीन बेटियां हैं। एक दस साल, दूसरी आठ साल और तीसरी चार साल की है।

 

एसएचओ करतार सिंह ठाकुर के बोल 

वहीं, इसको लेकर पुलिस थाना शाहपुर के एसएचओ करतार सिंह ठाकुर ने बताया कि पति शमशेर सिंह की शिकायत पर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की है। पुलिस की ओर से महिला की तलाश की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...