चम्बा के फ्लयूर मे दरबडी धार में रीछ ने नोचा ग्रामीण

--Advertisement--

चम्बा के फ्लयूर मे दरबडी धार में रीछ ने नोचा ग्रामीण, चंबा मेडिकल कालेज में चल रहा घायल का इलाज, लोगों में दहशत का महौल।

चम्बा – भूषण गुरूंग 

ग्राम पंचायत प्लयूर की दरबडी धार में रीछ ने हमला कर ग्रामीण को बुरी तरह नोंच डाला। रीछ के हमले में घायल ग्रामीण का मेडिकल कालेज चंबा में उपचार चल रहा है। जहां घायल की हालत में सुधार बताया गया है।

फिलहाल घायल को वन विभाग की ओर से अभी तक कोई फौरी राहत नहीं मिल पाई है। जानकारी के अनुसार प्लयूर पंचायत का नूर जमाल इन दिनों पशुधन के साथ दरबडी धार में डेरा डाले हुए था।

गत देर शाम नूर जमाल पशुधन को देखने के लिए कोठे से बाहर निकला। इसी दौरान अचानक रीछ ने नूर जमाल पर हमला बोल दिया। नूर जमाल के चीखने- चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पारिवारिक सदस्यों व ग्रामीणों को देखकर रीछ मौके से भाग खडा हुआ।

परिजनों ने तुरंत ग्रामीणों के सहयोग से घायल नूर जमाल को उठाकर उपचार के लिए मेडिकल कालेज पहुंचाया। मेडिकल कालेज में नूरजमाल को प्राथमिक उपचार देने के बाद एडमिट कर लिया गया है।

प्लयूर पंचायत उपप्रधान मुहम्मद हुसैन के बोल 

उधर, प्लयूर पंचायत के उपप्रधान मुहम्मद हुसैन ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रीछ के हमले में घायल नूरजमाल को वन विभाग से हरसंभव आर्थिक मदद मुहैया करवाई जाएगी। बहरहाल, प्लयूर पंचायत कर दरबडी धार में रीछ ने हमला कर ग्रामीण को घायल कर दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...