बंगाणा-धनेटा रोड पर मरोट में अनियंत्रित हाेकर पलटी जीप, 8 लोग घायल

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा 

रविवार को बंगाणा-धनेटा रोड पर मरोट गांव के समीप एक ट्रैक्स जीप गहरी उतराई में अनियंत्रित होने से पलट गई। इस दुर्घटना में जीप में सवार 8 लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल बंगाणा ले जाया गया।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद 4 लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया है। वहीं बंगाणा पुलिस दुर्घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार यह ट्रैक्स जीप धनेटा से कुरुक्षेत्र हरियाणा जा रही थी, जिसमें करीब 12 लोग सवार थे। उक्त सभी लोग 4 दिन पहले कुरुक्षेत्र से धनेटा में सत्संग भवन में सेवा कार्य के लिए आए थे।

रविवार को ये वापस कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुए थे कि मरोट गांव में गहरी उतराई में जीप के अनियंत्रित होने से पलट गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

एसएचओ रोहित चौधरी के बोल 

उधर, एसएचओ रोहित चौधरी ने पुष्टि करते हुए बताया कि मरोट के पास हुए हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं। उनको सिविल अस्पताल में उपचार दिलाया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...