ट्रक भरकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने नाके के दौरान पकड़ी शराब की खेप, जांच शुरू 

--Advertisement--

ट्रक भरकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने नाके के दौरान पकड़ी शराब की खेप, जांच शुरू 

ऊना – अमित शर्मा 

उपमंडल बंगाणा में पुलिस ने देर रात नाके के दौरान एक बड़ी कामयाबी हासिल की। पुलिस टीम, जिसका नेतृत्व एएसआई विनोद कर रहे थे।

जिन्होंने डुमखर में एक ट्रक (नंबर HP 64/2209) को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से 576 देसी शराब की बोतलें बरामद हुईं।

बता दें कि यह ट्रक ऊना से बिलासपुर की ओर जा रहा था। ट्रक चालक की पहचान दौलत राम, सुपुत्र चंद राम, निवासी गांव एवं डाकघर रानीकोटला, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी रोहित कुमार के बोल 

थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करी पर कड़ी चोट की गई है, और पुलिस टीम को सराहनीय सफलता मिली है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12 वाहन जब्त

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12...

पहली बार सुकेत नगरी में ‘कल्चरल परेड’ का भव्य आगाज़, देवभूमि की संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम

हिमखबर डेस्क  राज्यस्तरीय नलवाड़ किसान एवं सुकेत देवता मेले के...

स्कूटी पर आया युवक बोला पुलिस से हूं…और नेपाली से लूट ले गया पांच हजार रुपये

हिमखबर डेस्क  भुंतर कस्बे में एक व्यक्ति ने पुलिस बनकर...

पालमपुर की आरजू मिसेज हिमाचल, मंडी की नीलम ने जीता क्लासिक का खिताब

हिमखबर डेस्क  पालमपुर की 34 वर्षीय आरजू ने मिसेज हिमाचल-2026...