2 बाइक्स की जोरदार टक्कर, युवती की मौके पर मौत

--Advertisement--

2 बाइक्स की जोरदार टक्कर, युवती की मौके पर मौत

चम्बा – भूषण गुरुंग

पठानकोट-चंबा-भरमौर एनएच पर शनिवार को रजेरा के समीप 2 बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में 21 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई है। इसके अलावा 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मृतका की पहचान बबीता कुमारी पुत्री राजकुमार वासी गांव बनाड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों में 20 वर्षीय सन्नी कुमार पुत्र महेंद्र निवासी गांव टिपरी और सिद्धार्थ पुत्र योगराज निवासी मोहल्ला मुगला शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार ये तीनों अपनी-अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जब रजेरा के समीप पहुंचे तो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में बबीता कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया है। उधर, एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...