एक किलो से ज्यादा चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

--Advertisement--

एक किलो से ज्यादा चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

चम्बा – भूषण गुरुंग

पठानकोट एनएच पर परेल पुल के समीप पुलिस की एसआईयू सेल की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक किलो 368 ग्राम चरस सहित एक युवक को दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान मुरीद वासी गांव ठोल पोस्ट ऑफिस जुंगरा तहसील चुराह जिला चंबा के तौर पर की गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर हवालात में बंद कर दिया है। आरोपी से चरस खेप की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार एसआईयू सेल की टीम ने परेल पुल के पास एनएच पर नाका लगा रखा था। इसी दौरान परेल पुल से होकर एनएच पर पहुंचा मुरीद पुलिस टीम को देखकर घबरा गया।

पुलिस को मुरीद की गतिविधियां संदिग्ध दिखने पर पूछताछ को रोका गया। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर मुरीद की तलाशी दौरान कब्जे से 1 किलो 368 ग्राम चरस बरामद की।

आरोपी के खिलाफ सदर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। उधर, एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...