14 मार्च को होली, 20 अक्तूबर को दीपावली, कैलेंडर वर्ष 2025 के लिए राजपत्रित सहित अन्य अवकाश की सूची जारी, यहां देखें

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए अगले साल का होलिडे केलेंडर जारी कर दिया है। अगले साल कर्मचारियों को 24 गेजेटिड हॉलिडे मिलेंगे जोकि हर साल मिलते हैं। 14 मार्च को होली के त्यौहार पर अवकाश होगा तो वहीं अगले साल दीपावली 20 अक्तूबर को होगी।

महिला कर्मचारियों को तीन विशेष अवकाश मिलेंगे वहीं जिलाधीश अपने एरिया में दो लोकल होलिडे कर सकेंगे। इसके अलावा 12 रिस्ट्रिक्टिड अवकाश रहेंगे, जिनको कर्मचारी ले सकते हैं। प्रदेश के कर्मचारियों को अपने अवकाश को लेकर खूब जिज्ञासा रहती है और साल के अंत में सरकारी इस तरह का केलेंडर जारी करती है जिससे कर्मचारी अपने अवकाश देखकर अपना कार्यक्रम बनाते हैं। कौन सा त्यौहार कब हा रहा है इसे लेकर भी जिज्ञासा रहती है।

साल 2025 में कौन सा अवकाश कब आ रहा है, इस पर सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी किए हैं। इसके मुताबिक नए साल में कैलेंडर में 24 गेजेटिड छुट्टियां रहने वाली हैं। साल 2025 के कैलेंडर में 12 रिस्ट्रिक्टिड छुट्टियां मिलेंगी जिनका भी उपयोग कर्मचारी कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त महिलाओं के लिए रक्षा बंधन, करवा चौथ और भाई दूज की तीन छुट्टियां अलग से मिलेंगी।

रक्षाबंधन 9 अगस्त, 2025 को होगा तो करवा चौथ 10 अक्तूबर व भाई दूज 23 अक्तूबर को मनाया जाएगा। सरकार द्वारा जारी किए गए केलेंडर के अनुसार अगले साल में 14 मार्च को होली की छुट्टी रहेगी। इसी तरह से 20 अक्तूबर को दीवाली पर्व पर छुट्टी होगी, वहीं 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। 12 मई को बुध पूर्णिमा होगी और इस दिन भी गेजेटिड छुट्टी रहेगी।

जारी निर्देशों में सभी उपायुक्तों को कहा गया है कि वह पहले की तरह अपने एरिया में दो लोकल होलिडे कर सकेंगे और इस दिन उस क्षेत्र के सभी सरकारी कर्मचारियों को विशेष अवकाश रहेगा। यह अवकाश वह अपने वहां पर विशेष मेलों व त्यौहार के दिन कर सकते हैं, जैसी पहले से व्यवस्था चल रही है।

--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल की पंचायतों में सामने नहीं आ रहे गड़बड़झाले, विधानसभा की कमेटी ने उजागर किया मामला

शिमला - नितिश पठानियां हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि...

बिलासपुर आईटीआई में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, प्रतिमाह मिलेगी इतनी सैलरी

बिलासपुर - सुभाष चंदेल आईटीआई बिलासपुर में 21 अक्तूबर को...

HP TET 2024: 600 रुपये लेट फीस के साथ 21 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन, इस दिन से परीक्षा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आठ विषयों की...