झाड़माजरी में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला 7 साल का मासूम

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

सोलन जिला में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां अधिकांश हादसे तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला झाड़माजरी में पेश आया है।

जानकारी के अनुसार झाड़माजरी बस स्टैंड से ईपीआईपी फेस जाने वाले मार्ग पर शिवालिक पब्लिक स्कूल के आगे एक तेज रफ्तार ट्रक ने 7 वर्षीय बच्चे को कुचल डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक के टायर चढ़ने से बच्चे के सिर के चीथड़े हो गए।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बरोटीवाला नीलम कुमार टीम लेकर मौके पर पहुंचे। बच्चे का पिता चम्बा का रहने वाला है और झाड़माजरी के किसी उद्योग में कार्यरत है। पुलिस ने मौके से प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लेकर ट्रक चालक के विरुद्ध लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। मृतक बच्चे की पहचान हो गई है और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ ले जाया गया है।

उधर, हादसे की सूचना मिलने के बाद बद्दी के डीएसपी अभिषेक भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर जायजा लिया। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था, जिसकी तलाश की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...