20 वर्षों की लंबी लड़ाई के बाद देवश्री सायरी बालाकामेश्वर को मिलेगा उनका भवन

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

शहर में भगवाहन मोहल्ला में देव श्री बालाकामेश्वर के भवन में चलाए जा रहे प्राइमरी स्कूल को आखिरकार शिक्षा निदेशालय ने कहीं और शिफ्ट करने के आदेश दे दिए हैं। 20 वर्षों की लंबी लड़ाई के बाद देवता कमेटी को उनका यह भवन मिलने जा रहा है।

बता दे कि पिछले 52 वर्षों से शिक्षा विभाग के द्वारा यहां किराए पर राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला को संचालित किया जा रहा है। लेकिन पिछले काफी समय से यह भवन जर्जर हालात में हो गया है। इस भवन के जीर्णोद्धार के लिए मंदिर कमेटी के द्वारा स्कूल को खाली करने की मांग लगातार उठाई जा रही थी। जिसके लिए देवता कमेटी को शिक्षा विभाग के साथ लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी।

कुछ दिन पहले शिक्षा निदेशालय के द्वारा इस प्राइमरी स्कूल को शहर से कहीं और शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। सरकार व शिक्षा निदेशालय के इस निर्णय पर देव समाज व देव श्री सायरी बालाकामेश्वर कमेटी ने खुशी जाहिर की है। बुधवार को देव श्री सायरी बालाकामेश्वर कमेटी के सदस्य व देव समाज के लोग एडीएम मंडी मदन कुमार से मिले और स्कूल को जल्द खाली कर कहीं और शिफ्ट करने की मांग उठाई।

देव समाज के इन लोगों का कहना है कि शिवरात्रि के दौरान यहां पर 7-8 देवी देवता ठहरते हैं और पूरा वर्ष भर भी यहां पर देवी-देवता आकर रुकते है। जिस कारण देव समाज के लोगों व देवता के कारदारों को यहां कई तरह की कठिनाइयाँ पेश आती है और

अब यह भवन जर्जर हो चुका है, जिस कारण यहां पर छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ाना खतरे से खाली नहीं है। यहां से स्कूल शिफ्ट हो जाने के बाद इस भवन का मंदिर कमेटी के द्वारा जीर्णोद्धार किया जाएगा, ताकि आने वाले समय में देव समाज के लोगों को कोई भी परेशानी न हों।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...