पति ने दोस्त के साथ मिल किया पत्नी से दुष्कर्म, थाने में दर्ज करवाई शिकायत

--Advertisement--

पीडि़ता ने दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज करवाई शिकायत

ज्वालामुखी – व्यूरो रिपोर्ट

उपमंडल ज्वालामुखी के तहत तहसील खुंडियां में एक महिला ने अपने पति के दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसका पति थिल में बिरोजा निकालने का काम करता है तथा वहीं किराए के कमरे में रहता है। उसके साथ कमरे में एक अन्य व्यक्ति भी रहता है।

पांच अक्तूबर को वह अपने पति के पास थिल गई थी। इस दौरान खाना खाने के बाद पति ने कहा कि उसका दोस्त तांत्रिक विद्या से इलाज करता है और तुम्हारा भी इलाज करवा देता हूं। इसके बाद उसके पति के तांत्रिक दोस्त ने उसके सामने मंत्र पढ़े और वे तीनों सो गए।

इस दौरान पहले पति फिर आरोपी ने मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। ससुराल पहुंचने पर जेठानी को सारी आपबीती सुनाई और पुलिस स्टेशन में दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस अधिकारी ज्वालामुखी आरपी जसवाल के बोल 

पुलिस अधिकारी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...