मंडी – अजय सूर्या
रिवर बैंक होटल मंडी में भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ शिमला मोड्यूल ने अपने मंडी क्षेत्र के अधिकारियों के लिए क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मंडी क्षेत्र की 52 शाखाओं के अधिकारियों ने भारी संख्या में भाग लिया।
इस सम्मेलन की अध्यक्षता रविन्द्र कुमार राणा क्षेत्रीय प्रबंधक क्षेत्र मंडी ने की व चंडीगढ़ मंड़ल से आये हुये, अधिकारी संघ के नेताओ का स्वागत अभिनंदन किया और सभी को संबोधित किया।
इस मौके पर मंच का संचालन अधिकारी संघ शिमला मोड्यूल के सहायक महासचिव खेम राज वर्मा ने बड़ी बेखुबी से निभाया। अधिकारी संघ शिमला मोड्यूल के उप महासचिव दिनेश शर्मा ने सम्मेलन में आए सभी अतिथियों व अधिकारियों का स्वागत अभिनंदन किया।

इस सम्मेलन में भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ चंडीगढ़ मंड़ल के अध्यक्ष प्रियव्रत, उप महासचिव अधिकारी संघ चंडीगढ़ मंडल, राजीव सिरहदीं व पंकज शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए। अपने संबोधन में श्री प्रियव्रत ने बैंक में आने बाली चुनौतियों के बारे में सब को विस्तार से अवगत करबाया और बैंकिंग की सभी पहलुयो पर चर्चा की और सभी कामरेड साथियों को बताया कि अधिकारी संघ हर पल पल अपने हर एक साथी के साथ खड़ी हैं।
अंतिम में अंजन केशव अध्यक्ष शिमला मोड्यूल ने मंडलीय टीम, क्षेत्रीय प्रबंधक और सभी दूर दराज शाखाओं से आये, सभी अधिकारियों का, मात्री शक्ति व प्रैस बंधुओं का व सभी ने अपना कीमती समय देकर इस सम्मेलन में पहुंच कर कामयाब बनाने में योगदान देने के धन्यवाद आभार प्रकट किया। दीपक कुमार जोनल ट्रेजरार, प्रेम कुमार नाथ जेड सी एम्, मनोज कुमार क्षेत्रीय सचिव का विशेष आभार प्रकट किया।

