कांगड़ा वैली कार्निवल: माहौल को खुशनुमा कर गया सरताज का अंदाज़

--Advertisement--

धर्मशाला, 2 अक्तूबर – हिमखबर डेस्क 

धौलाधार की तलहटी में बसे धर्मशाला की शांत वादियों में बीते पांच दिनों से चल रहा उत्सव का शोर कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या के साथ आज थम गया। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में देश-प्रदेश के नामी कलाकार दर्शकों को आजीवन न भूलने वाली सुनहरी यादें दे गए।

मशहूर पंजाबी गायक सतिंदर सरताज की मखमली आवाज ने कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या को सबके लिए यादगार बना दिया।

सतिंदर सरताज ने अपने गीतों से जहां माहौल को खुशनुमा किया, वहीं भारत और हिमाचल के भव्य दर्शन कराता ड्रोन शो इस दौरान आकर्षण का केंद्र रहा।

अंतिम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल के विख्यात हास्य कलाकार विशाल शर्मा (इनसेन कॉमिक) ने अपने देसी पहाड़ी स्टाइल से सबको खिलखिलाकर हंसने पर मजबूर कर दिया। दिव्यांग कलाकारों का ग्रुप ‘वी आर वन’ द्वारा ‘डांसिंग व्हील्स’ की उम्दा प्रस्तुति दी गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...