हिमाचल विश्वविद्यालय छात्रावास की तीसरी मंजिल से गिरकर छात्र की माैत

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह छात्रावास की तीसरी मंजिल से गिरकर किन्नाैर के छात्र की मौत हो गई। मृतक एचपीयू मे एलएलबी प्रथम सेमेस्टर का छात्र था।

हादसा बीती रात का बताया जा रहा है। मृतक छात्र की पहचान अखिल के रूप में हुई है। रात को ही हादसे की सूचना मिलने पर छात्र को अस्पताल लाया गया । यहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

चीफ वार्डन आरएल जिंदा के बोल 

एचपीयू के चीफ वार्डन आरएल जिंदा ने हादसे की पुष्टि की है। शव का आईजीएमसी शिमला में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इसके बाद शव को परिजनों को साैंप दिया जाएगा। विवि के चीफ वार्डन और अन्य स्टाफ आईजीएमसी में मौजूद हैं।

एएसपी शिमला नवदीप सिंह के बोल 

उधर, एएसपी शिमला नवदीप सिंह का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...