शिलाई में टला बड़ा हादसा, लॉक हुआ निजी बस का स्टेयरिंग…चालक ने दिखाई सूझबूझ

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के धकौली में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां एक निजी बस शिव ट्रैवल उस समय हादसे का शिकार हो गई जब अचानक बस का स्टेयरिंग लॉक हो गया। चालक की मुस्तैदी ने यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की।

जानकारी के मुताबिक बस (HP17C-7015) बकरास से हरिपुरधार रूट पर जा रही थी। चालक के मुताबिक अचानक बस का स्टेयरिंग लॉक हो गया। इस दौरान चालक ने तुरंत स्थिति को संभाला और बस को सुरक्षित रूप से रोकने में सफल रहे। इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया।

जिस समय हादसा हुआ बस में 15-20 यात्री सवार थे। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। 6-8 यात्रियों को हल्की चोटें आई है। जिन्हे शिलाई अस्पताल से उपचार के बाद घर भेज दिया। पुलिस ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...