हिमाचल में टला HRTC बस हादसा, चलती बस की एंड रोड, टला बड़ा हादसा

--Advertisement--

हिमाचल में टला HRTC बस हादसा, चलती बस की एंड रोड, टला बड़ा हादसा

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम (HRTC) के धर्मपुर डिपो की एक बस सड़क हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। ये बस धर्मपुर से मढ़ी बल्याणा जा रही थी। इसी दौरान बस की एंड रोड़ खुल गई। गनीमत यह रही कि चालक ने बस को रोक दिया।

यह बस प्रतिदिन की तरह सुबह पांच बजकर पांच मिनट पर  गंतव्य के लिए निकली थी, जैसे ही लौंगणी कैंची मोड़ पर पांच बजकर छबीस मिनट पर पंहुची तो चालक को कुछ आवाज सुनाई दी जैसे ही गाड़ी को रोक कर देखा तो गाड़ी की एंड रोड़ टूटकर सड़क पर गिर गई थी।

यह हादसा एनएच 03 पर हुआ। यदि यह रोड़ सम्पर्क मार्ग पर टूट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि वहां से आगे एक किलोमीटर तक सीधी उतराई  है। वहां बस को रोकना मुश्किल हो सकता था। हादसे के समय बस में करीब तीस से ज्यादा सवारियां सफर कर रही थी। एचआरटीसी डिपो धर्मपुर की बसों में सफर जान को जोखिम में डालना है, क्योंकि आए दिन बसें खड़ी हो जाती है।

बस में सफर कर रही सवारियों ने बताया कि जो इस इस रूट पर जो बस भेजी जाती है,वो हर तीसरे- चौथे दिन खराब हो जाती है।लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार व परिवहन निगम से धर्मपुर डिपो की खटारा बसों को बदलकर नई बसें भेजने का आग्रह किया।

क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार के बोल

जब इस बारे में धर्मपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा मौके पर मैकेनिक को भेज दिया गया, रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि एंड रोड़ कैसे खुली। रूट पर दूसरी बस को भेज दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...