पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने एक बार फिर की मानवता की मिसाल कायम

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

उपमंडल ज्वाली के अधीन सरकारी पाठशाला सिद्धपुरघाड़ के 13वर्षीय आठवीं कक्षा के छात्र विवेक कुमार पुत्र तिलक राज के गले में गुब्बारा फंसने का मामला उजागर हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार विवेक कुमार घर से स्कूल को आते समय स्कूल गेट के बाहर गुब्बारा फुला रहा था कि अचानक गुब्बारा छात्र के गले में फंस गया।

छात्रों द्वारा शोर मचाने पर स्कूल अध्यापक गेट के बाहर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि छात्र के गले में गुब्बारा फंस गया है और छात्र को सांस लेने में दिक्कत आ रही है। मौके पर ही स्कूल स्टाफ छात्र को एक निजी अस्पताल में ले गए, हां पर डॉक्टरों ने बच्चे की हालत को नाजुक देखते हुए ऑक्सीजन लगाकर अमनदीप अस्पताल पठानकोट में रेफर कर दिया।

स्कूल प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र शर्मा के बोल

स्कूल प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि बच्चा सुबह घर से स्कूल आ रहा था कि गेट के बाहर गुब्बारा फुलाते हुए अचानक गुब्बारा गले के अंदर फंस जाने की सूचना जैसे ही स्कूल स्टाफ को लगी तो स्कूल स्टाफ गेट के बाहर गए और तुरन्त हरनोटा के एक निजी अस्पताल में बच्चे को पहुंचा दिया। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल स्टाफ ने अपनी तरफ से बच्चे के इलाज के लिए 50 हजार रुपए तक की मदद की है। उन्होंने कहा कि बच्चा ठीक होना चाहिए आगे भी जो मदद होगी, वो की जाएगी।

पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने की 50हजार की आर्थिक सहायता

वहीं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शिक्षा विभाग नीरज भारती को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने भी बच्चे के लिए 50 हजार की आर्थिक सहायता भेजी है। परिजनों ने पूर्व सीपीएस नीरज भारती स्कूल स्टाफ व स्कूल स्टाफ का भी आभार जताया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...