निजी कंपनी गरनोटा में दस सितंबर को देगी रोजगार

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गरनोटा में 10 सितंबर को निजी कंपनी आठ सौ युवाओं को रोजगार देगी। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर अभिषेक बगवान ने बताया कि परिसर साक्षात्कार में 18 से 24 साल के बीच होनी चाहिए।

जिन युवकों ने इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, डीजल मेकेनिक, मेकेनिक मोटर व्हीकल, मशीनिस्ट, टूल एंड डाई मेकर, पेंटर, ट्रैक्टर मेकेनिक, ऑटोमोबाइल, टर्नर और प्लास्टिक प्रोसेसर ऑपरेटर ट्रेड, आईटीआई कोर्स वर्ष 2017 से 2024 में पास किया हो और आईटीआई कोर्स में पचास प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं, ऐसे चयनित युवाओं को कंपनी की ओर से 24,550 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

एक साल के लिए इन युवकों को अप्रेंटशिप के तौर पर रखा जाएगा। चयनित युवकों को ट्रेनिंग के दौरान कंपनी सब्सिडी पर भोजन उपलब्ध करवाएगी। स्वास्थ्य बीमा सहित अन्य सामान उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रधानाचार्य मनीष कुमार राणा ने बताया कि इच्छुक युवा मूल दस्तावेजों के साथ 9:00 बजे पहुंचें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...