पहाड़ खोखले कर सुरंगें बनाने, ब्लास्टिंग करने और अवैध खनन करने पर एफआईआर दर्ज

--Advertisement--

पहाड़ खोखले कर सुरंगें बनाने, ब्लास्टिंग करने और अवैध खनन करने पर एफआईआर दर्ज

कुल्लू – अजय सूर्या

गड़सा वैली के ज्येष्ठा इलाके में पहाड़ों को खोदकर सुरंगें बनाने, उनमें ब्लास्टिंग करने और अवैध खनन करने के जुर्म में पुलिस ने ठेला इलाके के 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनके खिलाफ बीएनएस एक्ट की धारा 303 (2), वन अधिनियम की धारा 32, 33 और माइनिंग एंड मिनरल्ज एक्ट की धारा 21 के तहत यह एफआईआर दर्ज हुई है।

करीब 4 दिन पहले ज्येष्ठा इलाके में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही सड़क का निर्माण कार्य कुछ लोगों ने रोक दिया था। इस पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इन लोगों को खदेड़ दिया। सड़क का निर्माण कार्य रोकने वालों का तर्क था कि इस जगह पर वे गड़सा स्टोन निकालते हैं और यह पहाड़ उनकी जमीन है।

जब ग्रामीणों ने उस जगह का व्यापक निरीक्षण किया तो वे हैरान रह गए। इन लोगों ने वहां पर देखा कि पहाड़ में कई सुरंगें बनाई गई थीं और उनके भीतर ये लोग ब्लास्टिंग करते थे। इन सुरंगों में अवैध खनन का कार्य जोरों पर चल रहा था और गड़सा स्टोन निकाल कर खनन माफिया चांदी कूट रहा था। सरकारी अनुमति के बगैर और सरकार को किसी तरह की राॅयल्टी राशि का भुगतान किए बिना गड़सा स्टोन निकाल कर ये लोग बेच रहे थे।

गड़सा स्टोन की एक जीप 50 से 70 हजार रुपए तक बिकती है। अवैध खनन करने वालों ने अब तक हजारों जीप पत्थर बेच डाला। सड़क का काम रोके जाने पर ग्रामीणों ने उसी दिन मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम को भी बुलाया। अब वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

इस मामले में आरोपियों की पहचान जोगराज पुत्र रेतू राम, भूपेंद्र और नरेश पुत्र डीनू दयाल के रूप में हुई है। भुंतर के थाना प्रभारी राम लाल ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। एसपी डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...