ब्लॉक एक्सपेंशन कम बैंकिंग ऑफिसर के 14 पदों के लिए साक्षात्कार 9 सितंबर को

--Advertisement--

मिशन आरआईईवी एमएमसीएस लिमिटेड के द्वारा 14 पद ब्लॉक एक्सपेंशन कम बैंकिंग ऑफीसर पर उप रोजगार कार्यालय गोहर में 9 सितंबर को साक्षात्कार

4 सितंबर 2024 गोहर – अजय सूर्या

मिशन आरआईईवी एमएमसीएस लिमिटेड हेड ऑफिस शिमला के द्वारा जिला मंडी के लिए 14 पद ब्लॉक एक्सपेंशन कम बैंकिंग ऑफीसर के अधिसूचित किए गए हैं इन पदों के लिए साक्षात्कार आगामी 9 सितंबर 2024 को सुबह 11 बजे उप रोजगार कार्यालय में लिया जाएगा।

इस बारे में जानकारी देते हुए प्रभारी उप रोजगार कार्यालय राकेश कुमार ने बताया ब्लॉक एक्सपेंशन कम बैंकिंग ऑफीसर के इन पदों के लिए इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि व स्थान पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। जिनके लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, एमबीए तथा आयु सीमा 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए चयनित आवेदक को प्रतिमाह 20 हज़ार वेतन के साथ अन्य लाभ भी दिए जाएंगे।

चयनित आवेदक की नियुक्ति ब्लॉक लेवल पर की जाएगी तथा आवेदक का चयन उसकी योग्यता एवं अनुभव के आधार पर होगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक आवेदक अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों ,आधार कार्ड ,रोजगार प्रमाण पत्र व अन्य प्रमाण पत्रों के साथ ,दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित उप रोजगार कार्यालय में 9 सितंबर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नियोक्ता के समक्ष साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि साक्षात्कार में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक यात्रा भता नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 94594 87775 पर भी संपर्क कर सकते हैं ।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...