विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, वन निगम का DM 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

--Advertisement--

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, वन निगम का DM 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर के जिला मुख्यालय नाहन में स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विजिलेंस ने  राज्य वन निगम लिमिटेड के डिवीजनल मैनेजर अश्वनी कुमार को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी अश्वनी कुमार वर्मा ने शिकायतकर्ता से 67 लाख रुपये के लंबित बिलों को मंजूरी देने के बदले 2% कमीशन की मांग की थी। जब शिकायतकर्ता ने आरोपी डिवीजनल मैनेजर की मांग के अनुसार उसे 50 हजार रुपए की पहली किस्त दी तो विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

विजिलेंस एसपी अंजुम आरा के बोल

विजिलेंस की एसपी अंजुम आरा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विजिलेंस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की चल व अचल संपत्ति को भी खंगाला जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...