हिमाचल में CM, मंत्री, CPS व चेयरमैन के दो महीने वेतन-भत्ते विलंबित, ये वजह

--Advertisement--

शिमला, 29 अगस्त  – रजनीश ठाकुर

प्रदेश की गंभीर वित्तीय स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने घोषणा की है कि मुख्यमंत्री, मंत्री, सीपीएस, और चेयरमैन अगले दो महीनों तक अपने वेतन और भत्ते नहीं लेंगे। यानि इनके भत्ते दो महीने तक विलंबित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा विधानसभा में की और सभी विधायकों से भी स्वेच्छा के आधार पर वेतन-भत्ते विलंबित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विषम वित्तीय परिस्थिति के दृष्टिगत अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों व मुख्य संसदीय सचिवों सहित अपने वेतन व भत्ते दो माह तक विलंबित करता हूं।

सीएम ने कहा कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है। इसके कई कारण हैं। राजस्व घाटा अनुदान जो वर्ष 2023-24 में 8058 करोड़ रुपये थी,  इस वर्ष 1800 करोड़ कम होकर 6258 करोड़ रुपये हो गई है।  इस कदम का उद्देश्य राज्य की आर्थिक स्थिति को सुधारना और जनता के प्रति एकजुटता का प्रदर्शन करना है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...