घर लौट रहे वार्ड पंच की सडक़ हादसे में गई जान

--Advertisement--

घर लौट रहे वार्ड पंच की सडक़ हादसे में गई जान,जाहू-कलखर हाई-वे पर तमलेहड़ के पास बस से टकराई बाइक, मौके पर मौत

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

अपने काम से घर लौट रहे वार्ड सदस्य की सडक़ हादसे में मौत हो गई। हादसा जाहू-कलखर सुपर हाई-वे पर तमलेहड़ के पास पेश आया। यहां एक मोड़ एचआरटीसी की सरकाघाट जा रही बस और बाइक पर सवार होकर आ रहे वार्ड सदस्य की बाइक में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

बाइक सवार की पहचान गुम्हू पंचायत के मझवाण वार्ड के वार्ड पंच पवन कुमार (42) पुत्र नंद लाल के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पूरी पंचायत व गांव में लोग सकते में आ गए। वार्ड सदस्य अपने पीछे तीन बेटे, पत्नी और माता-पिता छोड़ गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बस मंडी से सरकाघाट जा रही थी, जबकि पवन अपनी बाइक पर जाहू से घर की तरफ आ रहा था। तमलेड़ गांव के पास एक मोड़ पर बस व बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे पवन में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...