मनाली मे देह व्यापार का भंडाफोड़, पंजाब की महिला और आनी का युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

मनाली/कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के मनाली के एक निजी होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने बीती रात दबिश देकर एक होटल में देह व्यापार करवाने के आरोप में पंजाब की महिला और आनी के एक युवक को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार होटल में प्रबंधक का कार्य करने वाला युवक पंजाब की महिला के साथ मिलकर देह व्यापार का कारोबार चला रहा था। पुलिस ने देह व्यापार में धकेली गई महिला को भी बचाया है।

गौरतलब है कि देह व्यापार को लेकर मनाली के लोग उग्र हुए हैं। मंगलवार को सैकड़ों समाजसेवी, विभिन्न संगठनों के लोग और महिलाओं ने मनाली में प्रदर्शन किया था। पुलिस ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक होटल में देह व्यापार का पर्दाफाश किया है।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा के बोल

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि कपूरथला की महिला  होटल के प्रबंधक के साथ मिलकर देह व्यापार चलाती थी। पुलिस ने दबिश देकर दोनों को दबोचा। जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेली गई एक महिला भी बचाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...