पूर्व उपप्रधान ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

--Advertisement--

पूर्व उपप्रधान ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस थाना बड़सर के तहत मंगलवार देर रात पूर्व उपप्रधान ने खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विक्रम सिंह (52) पुत्र कर्म सिंह गांव अबोटा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है।

मृतक गांव के नजदीक ही दुकान चलाता था और साथ में उसका बकरियों का भी कारोबार था। मृतक के पिता पुलिस विभाग से एसएचओ पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और उनका चार वर्ष पूर्व  देहांत हो चुका है। मृतक की एक बेटी जमा एक कक्षा में पढ़ती है। मृतक विक्रम सिंह 2006 से 2010 तक भेल पंचायत के उप प्रधान भी रहे।

जानकारी के अनुसार मृतक के पास अपनी लाइसेंसी बंदूक थी, जिससे उसने देर रात खुद को गोली मारी। बड़सर पुलिस थाना के एसएचओ प्रवीण राणा ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...