बरसों से रास्ते की मांग पठानियां की बदौलत हुई पूरी

--Advertisement--

भरूपलाहड़ पंचायत में पटियाल बस्ती रास्ता खुला, पुल का निर्माण कार्य भी हूआ पूरा, लोगों में खुशी की लहर, जताया उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां का आभार।

शाहपुर – हिमखबर रिपोर्ट

शाहपुर विधानसभा की पंचायत भरूपलाहड़ में पटियाल बस्ती के लिए रास्ते की कई वर्षों से चली आ रही जद्दोजहद का आज खत्म हो गई। कई सरकारें आई और चली गई पर इस रास्ते को लेकर किसी ने कुछ नहीं किया लेकिन वर्तमान सुक्खू सरकार में उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानियां ने इस रास्ते को खोलकर ये साबित कर दिया कि पठानियां जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़े हैं।

बरसों से रास्ते की मांग पठानियां की बदौलत हुई पूरी, लोगों में खुशी की लहर, जताया उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां का आभार

ये कहना है भरूपलाहड़ पंचायत के पटियाल बस्ती के वाशिंदों का। उन्होंने कहा कि पठानियां ने जहां एक ओर पटियाल बस्ती का रास्ता खुलवाया, वहीं इस रास्ते पर पुलिया का भी निर्माण करवाया। वहीं आज पुलिया के निर्माण कार्य पुरा होने पर लोगों ने विधायक केवल सिंह पठानियां का आभार प्रकट किया और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

पंचायत उपप्रधान भीखम पटियाल के बोल

पंचायत उपप्रधान भीखम पटियाल ने बताया कि हम कई वर्षों से रास्ते के निर्माण में प्रयत्नशील थे लेकिन कांग्रेस सरकार में विधायक केवल सिंह पठानियां के बनते ही उन्होंने इस रास्ते का संज्ञान लिया और इस सड़क मार्ग को स्वीकृत करवाकर न केवल रास्ते को खुलवाया बल्कि पुलिया का भी निर्माण करवाया। वहीं उन्होंने विधायक से इस रास्ते के निर्माण के लिए जल्द से जल्द फंड मुहैया करवाने की मांग उठाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मिसाइलों के बीच भारत को ‘राहत की गारंटी’! ईरान ने खोला होर्मुज, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

हिमखबर डेस्क ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के 27वें दिन...

इजरायली हमले में ईरानी नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत

हिमखबर डेस्क इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने गुरुवार को...

हिमाचल सरकार का फैसला: त्रियुंड में अब कैंपिंग और ट्रैकिंग पर देना होगा शुल्क, लागू हुए नए नियम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध...

विधानसभा में चूक, ODI लिस्ट में गलती से डाल दिया अधिकारी का नाम

हिमखबर डेस्क संदिग्ध सत्यनिष्ठा यानी आफिसर ऑन डाउटफुल इंटीग्रिटी वाले...