पेड़ पौधों से हमें नैतिक शिक्षा मिलती है : डॉ. आर. एस. गिल

--Advertisement--

वृक्षों का हमारे दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है : डॉ. आर. एस. गिल

कांगड़ा – राजीव जसवाल 

अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय ताकीपुर में इको क्लब एवं एन.एस.एस. इकाई के संयुक्त तत्वाधान से पौधा रोपण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ. आर. एस. गिल ने इको क्लब एवं एन.एस.एस. के समस्त सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ पौधों से हमें नैतिक शिक्षा भी मिलती है की किस प्रकार गर्मी सर्दी बरसात हिमपात सहन करता हुआ भी वृक्ष कभी धैर्य नहीं खोता।

पेड़ पौधों का हमारे दैनिक जीवन में भी महत्वपूर्ण स्थान है उन्होंने कहा कि जहां एक और पेड़ पौधों को संरक्षण देने के लिए सरकार कठोरता के साथ वृक्षारोपण को बढ़ावा दे रही हैI

वहीं लोगों का भी एक कर्तव्य है कि वह भी देश की उन्नति में अपना योगदान दे I यदि कहीं से एक वृक्ष काटा जाता है , तो वहां और पेड़ लगाना भी हमारा पुनीत कर्तव्य बन जाता है I क्योंकि वृक्ष वायु प्रदूषण को रोकने में भी सहायक हैं।

उन्होंने कहा कि हमें प्रत्येक व्यक्ति को वृक्ष लगाने के कर्तव्य के प्रति जागरूक करना होगा I इसलिए हमें वृक्षों के विकास के लिए प्रयत्तनशील होना जरूरी है।

इस अवसर पर इको क्लब प्रभारी डॉ. अश्विनी शर्मा एवं एन.एस.एस. इकाई के प्रभारी प्रो. लेखराज ने अपने संयुक्त वक्तव्य में कहा की वृक्षारोपण एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें वृक्षों के पौधों को भूमि सुधार या भू निर्माण के लक्ष्य के लिए रोपित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अति आवश्यक है और उनकी देख-रेख की जिम्मेदारी भी हमें स्वयं को लेनी चाहिए ताकि हम सभी पर्यावरण की सुरक्षा हेतु अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. भगवान दास, प्रो. विजय कुमार, प्रो. सुरेश कुमार ,डॉ. प्रीति वाला ,प्रो. अमन वालिया, प्रो. साहिल, प्रो. मेधा शर्मा, जनक राज, मुनीष कुमार, ओंकार सिंह , योगेश्वर , सुदर्शना एवं इको क्लब एवं एन.एस.एस. इकाई के समस्त सदस्य उपस्थित रहे I

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...