वित्तीय साक्षरता और साइबर सुरक्षा क्यों है जरूरी – जन चेतना समिति चम्बा

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

आज जन चेतना संस्था के सचिव जीत कुमार ने ब्लॉक भटिटयात की ग्राम पंचायत खरगट की जनता के साथ वित्तीत साक्षरता और साइबर सुरक्षा के ऊपर जानकारी साझा की। जीत कुमार ने कहा कि वित्तीय साक्षरता का अर्थ है पैसे के बारे में स्मार्ट निर्णय लेने के लिए ज्ञान और कौशल होना।

इसमें आपकी आय, खर्च, बचत, निवेश और ऋण का प्रबंधन करना शामिल है। वित्तीय रूप से साक्षर होने से आपको अपने वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने और वित्तीय समस्याओं से बचने में मदद मिलती है। “वित्तीय शिक्षा” से हमारे “विचारों” में बदलाव आएगा, जिससे हमारे “काम” बदल जायेंगे और जब हमारे काम बदल जायेंगे तब हमारे “परिणाम” भी बदल जायेंगे।

साथ मे उन्होंने साइबर सुरक्षा के बारे मे भी लोगो को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि आज कल दौर बदल चुका है, हमारे साथ चोरी ठगी और हमला आधुनिक युग मे हैकर का रूप लें चुके है। किसी भी तरह की अनजान व्यक्ति द्वारा मांगे गए किसी भी गोपनीय डॉक्यूमेँट्स व ओटीपी के बारे मे अनजान व्यक्ति के साथ साझा ना करे। इस से हमें काफी तरह के नुक्सान हो सकते है और इस से किस तरह बचे इस बारे मे भी लोगो को जागरूक किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...