बनखंडी में ज्वैलर्स की दुकान से लाखों के आभूषण चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया                                                                                

देहरा और आसपास के इलाकों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हाल ही में रानीताल पुलिस चौकी के तहत आने वाले बनखंडी क्षेत्र में एक ज्वैलर्स की दुकान में चोरी की बड़ी वारदात हुई। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर लाखों के सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।

PunjabKesari

चोरी की यह घटना शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे की है। चोरों ने पीताम्बरा ज्वैलर्स की दुकान से करीब 7-8 लाख रुपए के आभूषण चुरा लिए। दुकान के मालिक दिलेर मन्हास को एक दुकानदार ने रात सवा एक बजे फोन कर बताया कि उनकी दुकान का शटर थोड़ा खुला हुआ है। जब मन्हास मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान में रखा सारा सामान गायब था।

चोरी की यह वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में कुछ लोग साफ दिखाई दे रहे हैं और उनके पास एक गाड़ी भी खड़ी नजर आ रही है। हालांकि चोरों ने दुकान के अंदर लगे कैमरों का कनैक्शन निकाल दिया था, जिससे अंदर की रिकॉर्डिंग नहीं हो पाई।

PunjabKesari

घटना की जानकारी मिलते ही हरिपुर और रानीताल पुलिस टीम थाना प्रभारी हरिपुर मंजीत सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास के कैमरों की भी फुटेज खंगाल रही है। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...