लाशें उगल रहे नदी-नाले, 5 दिन फिर इम्तिहान लेने वाला है मौसम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क                                                                                                               

हिमाचल में भारी बारिश खूब कहर बरपा रही है। जगह-जगह भूस्खलन और बाढ़ से तबाही की खबरे हैं। कई जगह सडक़ें बह गई हैं, तो कहीं बिजली के खंभे टूट गए हैं, जबकि पहाड़ों से भी खूब मलबा गिर रहा है। इसके अलावा नदियां और खड्डें लाशें उगल रही है। शुक्रवार को भी विभिन्न क्षेत्रों में तीन लाशें मिली हैं।

  • जानकारी के अनुसार पुलिस थाना ज्वाली के अधीन पौंग झील के बनाड़ा पत्तन में एक व्यक्ति की तैरती हुई लाश मिली है। मछुआरों ने गुरुवार रात को झील में तैरती हुई लाश देखी तथा इसकी सूचना पुलिस थाना ज्वाली में दी। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
  • इसके अलावा सिरमौर के श्रीरेणुकाजी में स्नानघाट के पास एक शव बरामद हुआ है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार शुक्रवार सुबह धार्मिक झील श्रीरेणुकाजी के समीप शांति घाट के पास एक व्यक्ति का शव देखा। पुलिस प्रशाशन ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे मे ले लिया है। शव की दाहिनी बाजू पर ्र्यक्च्य लिखा हुआ है, जबकि दाहिने ही हाथ के ऊपर ‘ओम’ का निशान बना हुआ है।
  • उधर, सुंदरनगर के बीएसएल जलाशय में शुक्रवार सुबह युवती का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि युवती ने 9 अगस्त को बग्गी के समीप बीबीएमबी नहर में छलांग लगा दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
  • काफी खंगालने के बाद शव की शिनाख्त हो गई। युवती चच्योट तहसील के वासा गांव की निवासी थी और आईटीआई की प्रशिक्षु थी। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि महिला का शव बरामद हुआ है शव की शिनाख्त हो गई है।

इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कुछ स्थानों पर 16 से 20 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, शिमला और सिरमौर जिलों के कुछ जलग्रहण और आसपास के क्षेत्रों में अचानक बाढ़ आने का हल्का खतरा है।

कांगड़ा में रेस्क्यू टीम ने छान मारा खाई का कोना-कोना

कांगड़ा के साथ लगते नंदरुल मार्ग पर गुरुवार देर शाम से चले स्थानीय प्रशासन के रेस्क्यू अभियान शुक्रवार को समाप्त हो गया। बताते चलें कि पिछले कल कुछ व्यक्तियों ने कांगड़ा पुलिस को सूचना दी कि गहरी खाई में किसी व्यक्ति के गिरने के बाद आवाज़ आ रही है।

इसके बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और देर शाम तक कांगड़ा पुलिस अग्निशमन विभाग एवं एसडीआरएफ के कर्मचारी रेस्क्यू अभियान में जुटे रहे। शुक्रवार को भी घंटों की मशक्कत के बाद भी कोई व्यक्ति उन्हें नहीं मिला। इसके बाद इस अभियान को समाप्त किया गया।

डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि क्षेत्र की कोने-कोने की बारीकी से छानबीन की गई लेकिन कोई भी व्यक्ति उन्हें नहीं मिला। ऐसा लगता है कि किसी जानवर के होने की आवाज़ सुनकर गांव के लोगों ने इस तरह की सूचना प्रशासन को दी होगी।

चलती कार पर गिरी चट्टानें

किन्नौर में निगुलसरी ब्लॉक प्वाइंट पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। निगुलसरी ब्लॉक प्वाइंट पर गुरुवार सायं एक कार पहाड़ी से चट्टान आ गिरी। इस हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, गनीमत यह रही कि वाहन में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि गाड़ी में कितने लोग सवार थे।

शुक्रवार सुबह अवरुद्ध मार्ग को बहाल कर क्षतिग्रस्त वाहन को जेसीबी की मदद से सडक़ के दूसरी तरफ निकाला गया। बता दें कि निगुलसरी में बार बार सडक़ मार्ग अवरुद्ध होने से वाहन चालकों को वाहन गुजरना जोखिम भरा बन गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...