मनाली जा रही कार टीप के पास खाई में गिरी, 1 की मौके पर मौत

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या                                            

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पधर-घोघर धार-डायनपार्क सड़क पर टीप नामक स्थान पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घोघर धार की तरफ से पधर आ रही एक कार गुरुवार सुबह टीप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई और 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। मृतक की पहचान ईश्वर लाल पुत्र हल्कू राम गांव लचकंढ़ी के रुप में हुई है। जबकि बुद्धि सिंह पुत्र हल्कू राम निवासी गुम्मा घायल है।

पधर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों कार सवार मनाली जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की पुष्टि एसएचओ पधर अशोक कुमार ने की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

28 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा असर

शाहपुर - नितिश पठानियां साल 2026 का दूसरा और अंतिम...

मणिमहेश यात्रा में इस बार अपनों से कनेक्ट रहेंगे श्रद्धालु, प्रशासन ने की बड़ी व्यवस्था

चम्बा - भूषण गुरुंग पवित्र मणिमहेश यात्रा में इस बार अपनों...

बोह घाटी के आपदा प्रभावित 14 परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार

शाहपुर - कोहली पिछले माह शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी...