लंज – निजी संवाददाता
आज दिनाँक 14/08/2024 को राजकीय महाविद्यालय लंज में राष्ट्रीय सेवा योजना व रोवर एंड रेंजर क्लब के सौजन्य से हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सहायक आचार्य सरताज सिंह कार्यकारी प्राचार्य ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम में एक ब्याख्यान का आयोजन किया। जिसमें सहायक आचार्य मोती लाल मुख्य वक्ता के रूप में रहे। उन्होंने आजादी के महत्व को व्याख्यायित करते हुए उसकी रूपरेखा में ईस्ट इंडिया कंपनी की व्यापारिक शुरुआत से 1947 तक आजादी मिलने के समय तक की परंपरा को और लड़े गए विभिन्न आंदोलनों को अपने वक्तव्य में रखा।
इस उपलक्ष्य पर एक रैली का आयोजन भी किया गया। रैली महाविद्यालय परिसर से बाज़ार तक निकाली और आम जनता को आज़ादी के मूल्यों से जागरूक भी किया गया। रैली में देश भक्ति के नारे भी लगाए गए। मंच का संचालन सहायक आचार्य रघुवीर सिंह ने किया। इस उपलक्ष्य पर सभी प्राध्यापक और 150 विद्यर्थियों ने भाग लिया।

