स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी, पतलीकूहल थाना में एफआईआर दर्ज

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या                                                          

स्वतंत्रता दिवस से पहले सीएम सुखविंदर सुक्खू को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ को अनजान रिकार्ड की गई फोन कॉल आई, जिसमें मनाली के विधायक को ही सीएम को 15 अगस्त पर जान से मारने के लिए प्रलोभन दिया गया।

साथ ही कहा गया कि हिमाचल को भी अलगाववादी संगठन (खालिस्तान) का हिस्सा बनाया जाए। इसके बाद विधायक ने पतलीकूहल थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। इस संबंध में एसपी डा. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 351 में मामला दर्ज किया है।

इससे पहले मंगलवार को भी मुख्यमंत्री को देहरा के शहीद भुवनेश डोगरा ग्राउंड में 15 अगस्त के दिन तिरंगा फहराने से रोकने के लिए अलगाववादी संगठन ने धमकी दी थी। संगठन के प्रमुख गुरवतवंत पन्नू की ओर से लोगों के मोबाइल पर धमकी वाले फोन आ रहे हैं। उपायुक्त कांगड़ा और एसडीएम को भी धमकी भरी कॉल आई है। इससे पहले भी यह संगठन कई बार धमकियां दे चुका है।

वहीं गगरेट के विधायक राकेश कालिया को मुख्यमंत्री की हत्या और स्वतंत्रता दिवस पर बम विस्फोट की धमकी भरी फोन कॉल आई। सिख फॉर जस्टिस के नाम से यह धमकी भरा फोन किया गया है। विधायक की तरफ से इस संबंध में अंजान व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...