मंडी में दिनदहाड़े फोन स्नेचिंग, युवती के हाथों से फोन छीनकर भागे पंजाब के बाइक सवार

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या                                                                        

मंडी के गुरुद्वारा मोहल्ला में फोन स्नेचिंग की घटना पेश आई है। घटना करीब 10:00 बजे की है। जहां सड़क पर चल रही युवती के हाथों से बाइक सवार फोन लेकर भाग गए। युवती ने कुछ देर तक बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन चोर तेज गति से कुल्लू मनाली एनएच से होकर आगे निकल गए।

पुलिस को सूचना मिलते ही सदर थाना एसएचओ स्वयं मौके पर पहुंचे और चोरों की तलाश में लग गए। चोरों को पकड़ने के लिए तीन जगह नाके लगाए गए। वहीं, युवती के साथ नाकों पर जाकर रोके गए दो पहिया वाहन चालकों की पहचान की गई। लेकिन चोर पुलिस को चखमा देकर आगे निकल गए।

सदर थाना एसएचओ के बोल

सदर थाना एसएचओ ने बताया कि पुलिस चौकी पंडोह और औट को सूचित कर दिया गया है। वहीं सीसीटीवी के फोटो और वीडियो भी संबंधित पुलिस थाना को शेयर कर दिए गए हैं। चोरों की तलाश जारी है। जल्दी कर पुलिस की गिरफ्त मे होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...