सफर करने से बचें! चंडीगढ़-मनाली NH पर पहाड़ी से फिर कार पर गिरा पत्थर, चाची-भतीजा घायल

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या                                                                             

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में चंडीगढ़- मनाली नेशनल हाईवे पर ऑल्टों कार पर पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण चाची-भतीजा घायल हो गए, जिन्हें जोनल अस्पताल मंडी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

घटना बुधवार सुबह करीब 7ः30 बजे 4 मील की है। वहीं, पुलिस ने घटना संबधी मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। घटना में घायल लोग बालीचौकी के काउ के रहने वाले है।

जानकारी के अनुसार, बाली चौकी के दुनी चंद अपनी चाची को ऑल्टो कार के माध्यम से उपचार के लिए मंडी लेकर आ रहे थे। गाड़ी में तीन लोग सवार थे और दुनी चंद इस कार को ड्राइव कर रहा था। साथ वाली सीट पर उसकी चाची बैठी हुई थी।

4 मील के पास पहाड़ी से अचानक इनकी कार के अगले शाीशे पर पत्थर आ गिरा और पत्थर कार के शीशे को तोड़ता हुआ आगे बैठे दोनों लोगों को जख्मी कर गया। घटना के बाद घायलों को को कुल्लू की ओर से आ रही निजी गाड़ी के माध्यम से जोनल अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां इनका उपचार जारी है।

गाड़ी की पिछली सीट पर बैठा युवक पुरी तरह से सुरक्षित है। घायलों की पहचान 42 वर्षीय दुनी चंद और 74 वर्षीय प्रेमी देवी निवासी काउ तहसील बालीचौकी के रूप में हुई है।

एएसपी मंडी सागर चंद्र के बोल

एएसपी मंडी सागर चंद्र ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना संबधी मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...