तियारा – अमित शर्मा
डीएवी पब्लिक स्कूल तियारा के छात्र अमनदीप का नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी हमीरपुर में सिविल इंजीनियरिंग में चयन हुआ है। प्रधानाचार्या एकता अत्तरी ने बताया कि अमनदीप की एल के जी से शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल तियारा से हुई है।
शुरू से अमनदीप बहुत ही साधारण विद्यार्थियों में से एक हैं और शुरु से ही पढ़ाई में प्रथम स्थान पर रहे। अमनदीप के पिता एक दर्जी का काम करते हैं और माता गृहणी हैं। अमनदीप का सपना है कि वो उच्च शिक्षा प्राप्त करके उच्च पद पर आसीन हो।
आज स्कूल आने पर अमनदीप का स्वागत किया गया और उसे प्रधानाचार्या द्वारा हिमाचली टोपी, फूल और 1000 रुपये का इनाम भी दिया गया। स्कूल के अध्यापकों ने भी गर्म जोशी के साथ अमनदीप का अभिनंदन किया और उसे इस मुकाम तक पहुंचने के लिए शाबाशी दी।

