नालागढ़: पिकअप जीप से नशीली गोलियाें की खेप बरामद, आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर                                        

सोलन जिला के नालागढ़ क्षेत्र में एक पिकअप जीप से नशे के लिए दुरुपयोग होने वाली नशीली गोलियां की खेप बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना नालागढ़ की टीम द्वारा गांव वोदला के पास चैकिंग के दौरान एक पिकअप जीप से 28140 नशीली गोलियां बरामद की गईं।

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा के बोल

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी वीर चन्द पुत्र पोहू लाल निवासी कालीबड़ी, डाकघर जोघों, तहसील नालागढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने जनता से अपील की है कि वह अवैध नशीली दवाइयां व गतिविधियों के बारे में पुलिस के साथ जानकारी सांझा करें ताकि इस बुराई को समाज से मिटाया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...