सरकाघाट में ठेकेदार हड़प रहे झूठे बिल बनाकर पैसा, रंगीला राम राव बोले जांच होगी

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रंगीला राम राव ने सोमवार को सरकाघाट के परिधि गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि सरकाघाट में लंबे समय से डॉक्टरों के पद खाली चल रहे थे जिसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की है।

जिस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सरकाघाट अस्पताल में 5 डॉक्टरों के पदों को भरने के लिए स्वीकृति दी है।

इसके साथ ही रंगीला राम-राव ने आपदा के दौरान सरकाघाट में ठेकेदार पर लोक निर्माण विभाग से फर्जी बिल बनावकर पैसे ऐंठेने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि इतने तो सरकाघाट में अभी बारिश भी नहीं हुई है परंतु कुछ ठेकेदारों द्वारा फर्जी बिल बनाकर पैसे ऐंठने जा रहे हैं जो कि सही नहीं है।

रंगीला राम राव ने कहा कि बीती बरसात में अनावश्यक लोगों को घर बनाए हैं और जो पात्र लोग हैं वो अभी वंचित चल रहे हैं।

रंगीला राम राव ने यह भी कहा कि लोकनिर्माण विभाग में एक ही ठेकेदार और उनके रिश्तेदारों ने 7 करोड़ रूपए के बिल पास करवाए हैं।

उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा और पूरी निष्पक्षता से जांच करवाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

TV जगत में मातम, कुमकुम भाग्य की अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या

हिमखबर डेस्क टीवी जगत में उस वक्त मातम छा गया,...

दफ्तर में 2 दिन तक फन फैलाए बैठा रहा सांप, खूब मचाया कोहराम

हिमखबर डेस्क महिला एवं बाल विकास विभाग हमीरपुर के भवन...

BDC अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव से पहले बवाल, नवनिर्वाचित सदस्य पर दबाव डालने का आरोप; FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल फतेहपुर...