ब्यास नदी के किनारे न जाएं, लारजी डैम से छोड़ा जाएगा 100 क्यूमेक्स पानी

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

एसडीएम मंडी ओम कांत ठाकुर ने बताया कि ब्यास नदी में सिल्ट की मात्रा बढ़ने के कारण लारजी पावर हाउस की मशीनें बंद कर दी गई हैं।

जिसके कारण डैम प्रबंधन द्वारा लारजी डैम से लगभग 100 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा। जरूरत पड़ने पर बाद में भी अतिरिक्त पानी नदी में छोड़ा जा सकता है।

पानी छोड़ने से ब्यास नदी के निचले इलाकों में जलस्तर में बढौतरी हो जाएगी। उन्होंने ब्यास नदी के निचले क्षेत्र में रहने वाले लोगों के जान-माल की सुरक्षा के लिए नदी के किनारे न जाने की सलाह दी है।

उन्होंने बताया कि लोगों को लोगों ब्यास नदी के किनारे न जाने की चेतावनी देने के लिए हूटर बजाए जा रहे हैं और पब्लिक एडैस सिस्टम (ध्वनि प्रसार यंत्रों)के माध्यम माध्यम से जगह-जगह अनाउसमैंट की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...