मंडी बस ठहराव की समस्या को लेकर अतरिक्त उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन 

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

भारत की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ,जिला मँडी की लोकल कमेटी ने अतिरिक्त उपायुक्त, मँडी को एक ज्ञापन दिया। जिसमें शहर मे बस ठहराव की समस्या को उजागर किया है।

पिछले कुछ दिनों से सकोडी पुल के पास बसों को, यात्रियों के चढने व उतरने के लिए रोकना बन्द कर दिया है। जिससे गांव से आने वाले उन यात्रियों के लिए विकट समस्या हो गई जो अस्पताल जाना चाहते हैं। उन्हें या तो सेरी मँच से अस्पताल पैदल जाना पडता है या किराया खर्च करके थ्री व्हीलर मे जाना पडता है।

यही नहीं, महामृत्युंजय मँदिर के पास जहां बस ठहराव होता है, वहां का वर्षालय भी टूटा फूटा है वहां यात्री सही ढंग से बैठ कर बस का इँतजार नहीं कर पाते। यही कारण है कि वे सडक मे खडे होकर बस का इन्तजार करते हैं।

इसी समस्या को लेकर ज्ञापन मे लोकल कमेटी ने माँग की है कि सकोडी पुल पर बसों की पहले की भाँति ठहराव की व्यवस्था की जाए व महामृत्युंजय वर्षालय का रखरखाव व सौन्दर्यीकरण किया जाए।

प्रतिनिधि मँडल को अतिरिक्त उपायुक्त महोदय ने आश्वासन दिया है कि इस पर शीघ ही गौर किया जाएगा।यह व्यवस्था अभी ट्रायल मोडपर है।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर पार्टी के लोकल कमेटी सचिव सुरेश सरवाल,गोपेन्द्र शर्मा, अजय वैद्य, दीपक, वीना वैद्य, प्रकाश, रामप्यारी व अन्य उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...