खौफ के साए में वक्त गुजार रहा अशोक कुमार का परिवार, कभी भी गिर सकती है घर की छत।
नगरोटा सूरियां – निशा ठाकुर
यूं तो सरकारों द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए कई हितकारी योजनाएं चलाई गई है और सरकारें भी गरीबों की गरीबी के नाम पर वोट बटोरती है लेकिन क्या इन योजनाएं का लाभ समाज में अंतिम पायदान पर खड़े उस गरीब व्यक्ति तक पहुंचता है, जिनको इन योजनाओं की सच में जरूरत होती है?
तस्वीरों में आप जो यह खपरानुमा मकान देख रहे हैं यह मकान देहरा विधानसभा में पडते गांव नंदपुर भटोली के स्थानीय निवासी अशोक कुमार का है। अशोक कुमार जो की जाति हरिजन और श्रेणी बीपीएल परिवार से संबंध रखता है। अशोक कुमार पेशे से मेहनत मजदूरी और दिहाड़ी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है।

बाहर से तो यह मकान थोड़ा बहुत देखने को ठीक भी लग रहा है किंतु अंदर से इस खपरानुमा घर की हालत देखी जाए तो बहुत ही बुरी है। मकान की छत से बरसात में पानी टपकता है । कमरे की छत के ऊपर हर जगह पानी को रोकने के लिए बाल्टिया और टब रखे गए हैं।
जब भी बरसात आती है तो अशोक कुमार पूरे परिवार सहित खौफ के साए में वक्त गुजरता है उसको यही चिंता लगी रहती है की कहीं इस घर की छत गिर ना जाए और परिवार नीचे दब न जाए।
देहरा विधानसभा के नंदपुर गांव में रह रहे इस खपरनुम्मा मकान के सदस्य सरकार से योजना के तहत सहायता मांग रहे हैं। तो वही संबंधित वार्ड सदस्य भी अशोक कुमार की सहायता के लिए गुहार लगा रहे हैं।

हालांकि अशोक कुमार के इस मकान की हालत के बारे में अलग-अलग मीडिया समूहों द्वारा एक वर्ष पूर्व संबंधित पंचायत ब सचिव को इसके बारे में बता दिया गया था और ग्राम सचिव के द्वारा भी यह कहा गया था कि अशोक कुमार का घर भी किसी आवास योजना के तहत निर्माण में डाल दिया जाएगा।
वक्त गुजरा जा रहा है लेकिन विकासखंड नगरोटा सूरियां के अधिकार क्षेत्र में अशोक कुमार को घर निर्माण की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिला। बदलते वक्त और बदलती राजनीति मे अब देहरा विधायिका कमलेश ठाकुर द्वारा विकासखंड नगरोटा सूरियां से तोड़ी और देहरा विकासखंड में जोड़ी नंदपुर भटोली की इस पंचायत के बाशिंदे को कब तक योजना का लाभ मिलता है।
तथा अशोक कुमार के घर का निर्माण कार्य सरकार की किस आवास योजना के तहत कब तक बनना शुरू होता है जिससे कि अशोक कुमार भी सुरक्षित मकान और सुरक्षित छत के नीचे बेखौफ जीवन बसर कर सके।

