राजकीय महाविद्यालय लंज मे विद्यार्थियों के लिए व्यख्यान का आयोजन
शाहपुर – कोहली
राजकीय महाविद्यालय लंज में कॅरिअर प्लानिंग और डवेलपमेंट सेल के तत्त्वावधान में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए व्याख्यायन का आयोजन किया गया।
इस व्याख्यायन में बीज वक्ता के रूप में डॉ वी पी पटियाल अधिष्ठाता विज्ञान एवं परीक्षा नियंत्रक ने शिरकत की। डॉ ब्रिजिंदर भूषण कार्यकारी प्राचार्य ने पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत और महाविद्यालय में आने के लिए भ धन्यवाद किया।
बीज वक्ता डॉ वी पी पटियाल ने विद्यर्थियों को बताया कि उनके कॅरिअर को कैसे बनाया जा सकता है और साथ ही मेहनत के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को आत्मसात करने पर भी बल दिया।
उन्होंने कहा परिस्थितियां किसी को अपनी मंजिल से तब तक नहीं रोक सकती हैं जब तक हम खुद से उन परिस्थितियों से हार नहीं जाते हैं। कठिन मेहनत ही सफलता का मूल मंत्र है।
समाचार पत्रों को पढ़ना भी बौद्धिक विकास का एक माध्यम है। रोज एक समाचार पत्र पढ़ना भी आवश्यक है। नौकरी की कमी नहीं है अगर कमी है तो हमारी उसके प्रति जागरुकता।
आज हमारा युवा तकनीक का गलत इस्तेमाल कर रहा है क्योंकि वो अपना ज्यादा समय मोबाइल में व्यतीत कर रहा है। नौकरी के साथ पार्ट टायम नौकरी भी जरूरी है जब तक विद्यार्थी जीवन है।
हर विषय के विद्यार्थी के पास विकल्प की कमी नहीं। हर विषय में अपने कॅरिअर को बनाया जा सकता है, अपना लक्ष्य निर्धारित करना और उसके लिए धैर्यवान होकर मेहनत करना ही एक मात्र रास्ता है।
उन्होंने सभी विद्यर्थियों के प्रश्नों का भी उत्तर दिए। सहायक आचार्य ज्योति कुमारी ने अंत में बीज वक्ता और सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
मंच का संचालन सहायक आचार्य रघुवीर सिंह ने किया। इस व्याख्यायन में सभी प्राध्यापक और लगभग 100 से अधिक विद्यर्थियों ने भाग लिया।

