शिवम संस्थान में भरे जाएंगे 5 पद, 25 को यहां होंगे साक्षात्कार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क                                                                                             

शिवम इंस्टिटयूट फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग घुमारवीं में फैकल्टी के 5 पदों को भरने के लिए 25 जुलाई को जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस संस्थान में सीनियर आईटी फैकल्टी और जूनियर आईटी फैकल्टी के 2-2 पद तथा टैली फैकल्टी का एक पद भरा जाएगा।

इन अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता एमसीए, एमएससी आईटी, एमएससी सीएस, बीसीए, बीएससी आईटी, पीजीडीसीए या बीकॉम विद टैली होनी चाहिए तथा आवेदक की आयु 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 11,500 रुपये से 13,500 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा ये योग्यताएं रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाणों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 98054-14871 या जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में चार जून से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन सात जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

प्रदेश में बारिश-बर्फबारी और आंधी-तूफान के आसार, शिमला, मंडी,...

हिम बस कार्ड नहीं तो स्कूली बच्चों को भी HRTC बसों में देना होगा पूरा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के...