तकीपुर महाविद्यालय में पूर्व प्राचार्य डॉ के एस अत्री द्वारा ज्ञान रूप पत्रिका का विमोचन

--Advertisement--

अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में पूर्व प्राचार्य डॉ० के एस अत्री द्वारा ज्ञान रूप पत्रिका का विमोचन:

काँगड़ा – राजीव जस्वाल  

अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में ज्ञानरूपा पत्रिका के चौथे संस्करण के विमोचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया I कार्यक्रम के आरंभ में डॉ भगवान दास ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए ज्ञानरूपा पत्रिका की प्रस्तावना के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा पत्रिका के विकासात्मक कार्य के लिए पूर्व प्राचार्य डॉ के० एस० अत्री एवं संपादकीय मंडल की कार्य प्रणाली को भी सराहा I

उन्होंने कहा कि इस पत्रिका के संपादन में विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहता है I विद्यार्थी अपने लेखन के माध्यम से ही अपनी प्रतिभा एवं कुशाग्र बुद्धि का भी परिचय देते हैं I इस अवसर पर प्राचार्य डॉ आर० एस० गिल० ने मुख्य अतिथि डॉ के० एस० अत्री द्वारा ज्ञानरूपा के चौथे संस्करण का विमोचन करवाया I

प्राचार्य डॉ आर० एस० गिल० ने महाविद्यालय के बी.ए., बी.कॉम. एवं बी.एस.सी. तृतीय वर्ष के अच्छे परिणाम के लिए समस्त शिक्षक वर्ग की कार्य प्रणाली की सराहना की वर्तमान में महाविद्यालय में बी.ए., बी.कॉम. एवं बी.एस.सी. मेडिकल, नॉन मेडिकल में दाखिला प्रक्रिया जारी है I

प्राचार्य गिल ने कहा की विद्यार्थी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से बी.ए., बी.कॉम. एवं बी.एस.सी. प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष में दाखिला ले सकते हैं I

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर महाविद्यालय पत्रिका के मुख्य संपादक प्रो. अमन वालिया डॉ० भगवान दास (वाणिज्य) डॉ० अश्विनी कुमार (हिंदी) प्रो. लेखराज (पहाड़ी) एवं प्रो. सुरेश कुमार (विज्ञान संकाय) के अतिरिक्त समस्त शिक्षक एवं गैस शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे I

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...