तिलोरधार में अवैध शराब का भंडाफोड़, 118 पेटी अंग्रेजी शराब व 52 पेटी बीयर बरामद

--Advertisement--

तिलोरधार में अवैध शराब का भंडाफोड़, 118 पेटी अंग्रेजी शराब व 52 पेटी बीयर बरामद

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब उपमंडल के तहतपुलिस थाना पुरुवाला की टीम ने गश्त के दौरान कमरऊ के समीप तिलोरधार के नजदीक अवैध शराब के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुजान सिंह, निवासी गांव कांडो (दुगाना) तिलोरधार में कपूर ढाबा की आड़ में अवैध शराब की खरीद-फरोख्त कर रहा है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुजान सिंह के किराए के स्टोर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान, पुलिस को भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद करने में सफलता मिली। सुजान सिंह के कब्जे से बाहरी राज्य की अवैध अंग्रेजी शराब की कुल 118 पेटियां (1416 बोतल) और बीयर की कुल 52  पेटियां (624 बोतल) बरामद की गईं।

आरोपी सुजान सिंह के विरुद्ध पुलिस थाना पुरुवाला में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...