बरसात के दौरान ऊंचे स्थानों, पर्यटक स्थल शिकारी देवी व कामरूनाग जाने से करें परहेज

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

बरसात के मौसम के दौरान भारी बारिश के दौरान होने वाली प्राकृतिक आपदा व मौसम विभाग द्वारा आगामी दो-तीन दिनों तक मंडी जिले के कई स्थानों पर वर्षा व तेज हवाएं चलने के येलो अलर्ट पर एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट ने स्थानीय जनता से आग्रह किया है कि उपमण्डल के उच्च स्थानों कमरुनाग व शिकारी देवी मन्दिंर की तरफ को जाने वाले रास्तों में न जाएँ।

क्योंकि बरसात के मौसम में वर्षा के कारण भूस्खलन, बिजली का गिरना व खड्डों, नालों में बाढ़ का खतरा रहता हैं जिस कारण इन रास्तों में भारी फिसलन होने के कारण यात्रा करना जोखिम भरा हो सकता हैं।

इसके अतिरिक्त इस उपमण्डल में घूमने आ रहे यात्री भी मौसम की पूरी जानकारी व होटल आदि में रहने की व्यवस्था उपलब्ध होने पर ही यात्रा करना सुनिश्चित करें।

तथा किसी भी आपात स्थिति में दूरभाष नंबर 1077, 100, 112, 108, पुलिस थाना गोहर 01907-250228 तथा उप मण्डल कार्यालय गोहर के कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 01907-250262 संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...