मिनी सचिवालय ज्वाली में टॉयलेट ब्लॉक, नाक पर रुमाल रख गुजर रहे लोग

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

मिनी सचिवालय ज्वाली में शौचालय की सफाई न होने के कारण हर तरफ बदबू फैली हुई है। कार्यालयों में आने वाले लोगों और वहां तैनात कर्मचारियों को नाक पर रुमाल रखकर वहां से गुजरना पड़ रहा है। इसके अलावा कर्मी नाक पर रुमाल रखकर अपने कार्यालयों में बैठे हुए हैं।

मिनी सचिवालय ज्वाली में एसडीएम कार्यालय, लाइसेंस कार्यालय, कानूनगो कार्यालय, ट्रेजरी कार्यालय, तहसीलदार व नायब तहसीलदार कार्यालय, डीएसपी कार्यालय, तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय, अग्निशमन विभाग का कार्यालय, रोजगार कार्यालय हैं, जिनमें अकसर ही काम करवाने वाले लोगों का आना-जाना लगा रहता है।

ऐसे में कर्मचारियों सहित काम करवाने के लिए आने वाले लोगों को टॉयलेट जाने में भारी दिक्कत हो रही है। बदबू के कारण लोग प्रशासन को कोस रहे हैं। लोगों ने कहा कि बदबू से कोई भी संक्रमित बीमारी फैल सकती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ब्लॉक हुए पाइप को जल्द से जल्द से ठीक करवाया जाए तथा सफाई की भी उचित व्यवस्था की जाए।

एसडीएम ज्वाली विचित्र सिंह के बोल

इस बारे में एसडीएम ज्वाली विचित्र सिंह ने कहा कि शौचालय की मरम्मत के लिए एस्टीमेट बनाकर जिलाधीश कांगड़ा को भेजा हुआ है, लेकिन अभी तक पैसे नहीं आए हैं। जैसे ही फंड आ जाएगा तो शीघ्र ही शौचालय को ठीक करवा दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...