शिमला पुलिस के हाथ लगी सफलता, अफीम की खेप के साथ पांच नेपाली नागरिक गिरफ्तार; ऐसे हुआ पर्दाफाश

--Advertisement--

शिमला पुलिस के हाथ लगी सफलता, अफीम की खेप के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार; ऐसे हुआ पर्दाफाश

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला शहर और ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया है। बुधवार देर रात गश्त और नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने इन तस्करों को धर दबोचा है। जिनके कब्जे से करीब पांच किलो अफीम बरामद हुई है। इनके ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि आरोपी कहां से ये अफीम लेकर आए थे। यह भी जांच की जा रही है कि नेपाल से अफीम को हिमाचल में तो नहीं लाया जा रहा है।

पहले मामले में शिमला पुलिस के स्पेशल सेल ने बालूगंज थाना के अंतर्गत तारादेवी-टुटू बाईफ्रिकेशन पर सोलन से शिमला आ रही एक बस (HP 36D-1830) को निरीक्षण के लिए रोका। इस दौरान बस में सवार मोतीलाल और जीत बहादुर निवासी (नेपाली) के कब्जे से 3 किलो 890 ग्राम अफीम बरामद की गई।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

दूसरा मामला ठियोग थाना क्षेत्र के मतियाना कस्बे का है, जहां नेशनल हाईवे-5 पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार (HP 95-3535) को तलाशी के लिए रोका और कार में रखे एक थैले से 1.516 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान नेपाल निवासी तिलक बोहरा और सुधीर बुद्धा के तौर पर हुई है। ये दोनों शिमला जिला के कुमारसेन के नारकंडा में सेब बगीचे में काम करते हैं। ठियोग पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा के बोल

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...