खेतों में मवेशी चरा रही महिला का सिर फोड़ा, आरोपी फरार

--Advertisement--

चंबा के चुराह मे खेतों में मवेशी चरा रही महिला का सिर फोड़ा, महिला के चीखने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण, आरोपी हो गए फरार, खून से लथपथ महिला को पहुंचाया तीसा अस्पताल

चम्बा – भूषण गुरुंग

खेतों में मवेशी चरा रही एक महिला के सिर, हाथ और पीठ पर दो लोगों ने लाठियों और पत्थरों के वार कर लहूलुहान कर दिया। महिला के चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख दोनों आरोपी वहां से भाग खड़े हुए।

घायलावस्था में महिला को तीसा अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता शुमा पत्नी सैफ अली निवासी गांव खड़नाला डाकघर चरड़ा तहसील चुराह ने बताया कि जब वह खड़नाला में अपनी जमीन पर अपने मवेशियों को चरा रही थीं तो उसी समय दो लोग वहां पहुंचे और डराने-धमकाने लगे। आरोपियों ने कहा कि तुम हमारी जमीन पर मवेशी चरा रही हो। हम तुम्हें मवेशियों के साथ आगे नहीं जाने देंगे।

इस पर कहासुनी के बाद दोनों आरोपियों ने उसकी पीठ, हाथ और सिर पर डंडे और पत्थरों से वार किया। इसमें वह बुरी तरह से घायल हो गईं। पुलिस में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के बोल

उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि महिला के साथ मारपीट के मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...