भारतीय मजदूर संघ की नूरपुर में बैठक हुई संपन्न

--Advertisement--

संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक, बैठक में कई कार्यकर्ताओं ने सीटू छोड़ थामा भारतीय मजदूर संघ का दामन, बैठक में मंडल नूरपुर की नई कार्यकारिणी का भी हुआ गठन

नूरपुर – स्वर्ण राणा

भारतीय मजदूर संघ द्वारा आज नूरपुर में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में मंडल स्तर से लेकर प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी भी शामिल रहे। इस दौरान सीटू के कई कार्यकर्ताओं ने सीटू को छोड़कर भारतीय मजदूर संघ का दामन थाम लिया।

प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा ने इन सब कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर मदन राणा ने कहा कि नूरपुर मंडल अध्यक्ष वीर सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई है।बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई है तथा मंडल नूरपुर में वीर सिंह की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है।

मदन राणा ने जानकारी देते हुए कहा कि इस दौरान सीटू के कई कार्यकर्ताओं ने सीटू का दामन छोड़कर भारतीय मजदूर संघ का दामन थाम लिया है।उन्होंने कहा कि वो उन सभी कार्यकर्ताओं का संघ में हार्दिक स्वागत करते है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...